HOW TO MASTER THE ART OF YOGA PART-2

ध्यान योग सिद्ध कैसे हो इसी विषय को आगे बढ़ाएंगे | दूसरे महीने में ध्यान को ओर बढ़ाये प्रथम चरण में चार घंटे ध्यान करें इस प्रकार प्रतिमास एक घंटा बढ़ाते हुए दृढ़ विशवास के साथ ध्यान करते चलें | तो ह्रदय मेंअति प्रेमपूर्वक ज्ञान समाधि प्रकट होगी और ऐसे आनंद के सामने आपको दूसरा आनंद भाएगा ही नहीं | इस प्रकार जैसे -जैसे ध्यान बढ़ता जाएगा वैसे -वैसे नींद घटती जाएगी और जब नींद दो घंटे पर आ जाएगी तो संकल्पवत हो जाएगी उस अवस्था में ध्यान के द्वारा (शक्ति मिलने से ) सम शांत हो जाते हैं और परमज्ञान ( की अनुभूति  )से मन सदा के लिए मिट जाता है | अर्थात परमज्ञान रूप हो जाता है |
इस प्रकार इस ध्यानयोग का आप रात्रि में अभ्यास करें और दिन में अन्य कार्यो का संपादन करें |
      आगे साधको इस ध्यान (इस ध्यान के लिए ) कार्तिक से फागुन मास तक शाम ४ से ६ बजे तक ध्यान में बैठे और कुछ हल्का आहार लें | बिना किसी आसन में बैठे ही पुनः आत्मचिंतन करें |
आप शरीर को रात्रि नौ बजे सुला दे जिससे वह प्रातः तीन बजे सुला दें | जिससे वह प्रातः तीन बजे जाग जाये और फिर उसे (नित्य क्रिया कराके ) आसन में बिठा दे |
        दूसरे महीने में इसे रात्रि दो बजे सहजता से जगा दे ,इसके लिए साधक रात्रि ८ बजे सो जाए | अब शाम को इस शरीर को साधक कुछ भी ना दे बल्कि दिन के ३ बजे कुछ खा कर ब्रह्म का भजन करें और इधर दिन के प्रथम प्रहर के अंतिम चरण में (९ बजते ही ) इसे आहार प्रदान करके शेष दिन में विशेष आत्मचिंतन करें|  सुबह
७ से ८ बजे तक थोड़ा आसन और प्राणायाम भी कर लें तथा ८ से ९ बजे दिन में वहीं स्वाध्याय करे जो सद्गुरु के मन को प्रीतिकर लगे |
      इस प्रकार जब थोड़ी संकल्पशक्ति हो जाएगी तो ध्यान में कोई भी विकल्प बाधा नहीं डालेगा |
प्रणायाम और आसन का त्याग न करते हुए दिन भर साक्षी रूप में स्थित रहें तथा सुख़ -दुःख आदि के उपस्थित होने पर चित्त का निरीक्षण -परीक्षण करें कि क्या आपका साक्षित्व सूर्य की भांति हो गया हैं ?
अपने मन की भी जांच करे और मन की गति को भी देखे | इस प्रकार साधक अपने मन ,संकल्पशक्ति के द्वारा अपने लिए कोई भी सही रास्ता चुन सकता है | 
ध्यान बहुत से तरीको से साधक कर सकता हैं | जप-तप के द्वारा भी ध्यान किया जा सकता है | चक्रो की हीलिंग के द्वारा भी ध्यान किया जा सकता हैं |


यदि आपके मन में कोई भी प्रश्न है तो हमें जरूर बताए या हमें सीधे -सीधे मेल करें और रोज़ाना योगा  ब्लिस पेज पर लिखना ना भूलें |
                                       Kavitamukesh1973@gmail.com,   phone no.8459444497















Comments