आज हम पैरों की सूक्ष्म क्रिया के विषय में जानेंगे | आसन शुरू करने से पहले हमें सर्वप्रथम अपने हाथ, पैरो की सूक्ष्म क्रियाये कर लेनी चाहिए | जिससे की हमें आसन लगाने में आसानी हो |
१. एड़ी ,पंजे मिलाए रीढ़ ,गर्दन सीधी रखें ,अब पंजो को तानते हुए धीरे -धीरे आगे -पीछे करें | (कम से कम प्रत्येक क्रिया को ३ से ५ बार अवश्य करें| )
२.फिर पूरे पंजे दायी ओर फिर बायीं ओर करें ,क्रम दोहराते जाये |
३. फिर पैरों को दाये से बायीं ओर धीरे -धीरे गोलाकार घुमाये ,फिर बाये से दायें गोलाकार घुमाये |
४. अब पैरोंको खड़ा करके पैरों की अंगुलिओं को कस के मोड़ें ओर खोलें |
५. अब पैरों में कंधो के बराबर फ़ासला करके अंगुलियों को कस के मोड़े ओर खोलें |
६.इसके बाद पंजो को मध्ये में मिलाये और वापिस आने पर छोटी ऊँगली को आसन से लगाए ,क्रम दोहराते जाये |
७.एड़ी पंजे मिलाए ताने और घुटनों को धीरे -धीरे ऊपर नीचे करे |
८.फिर एड़ी पंजे मिलाए पंजे ताने दोनों हाथों से पैरों के नीचे पकड़े और दाये पैर को मोड़े सामने ६० डिग्री तक ऊपर पैरों को ताने फिर नीचे बारम्बार क्रिया दोहराये ,यहीं क्रिया दूसरे पैर से भी करे |
९.अब फिर एड़ी पंजे मिलाए पंजे ताने दाये पैर को बायीं जांघ पर रखें दोनों हाथों से ग्रिप करें घुटने को ऊपर छाती से लगाए फिर नीचे आसन से लगाने का प्रयास करें यहीं क्रिया दूसरे पैर से करें क्रिया दोहराये |
१०.दोनों पैरों को फिर मिलाये दोनों पैरों को एक साथ घुटनों से मोड़ें ,दोनों हाथों से ग्रिप करें और एड़ी अधिक से अधिक पीछे गुदा की ओर ले जाने का प्रयास करें अब घुटनों को तेज़ी के साथ ऊपर नीचे करें | (इसे तितली आसन भी कहते है )
लाभ:-इन सूक्ष्म क्रियाओं से हमारी एड़ी ,पंजे ,घुटने ,जांघ और कमर तक का हिस्सा प्रभावित होता है |
यदि आपके मन में कोई प्रश्न है तो हमें जरूर बताए या हमें सीधे -सीधे मेल करें और रोज़ाना योगा ब्लिस पेज पर लिखना न भूले |
Mail-Id= kavitamukesh1973@gmail.com
Phone Number= 8459444497

Comments
Post a Comment